Rajasthan Election 2018 Winner List: जानिए राजस्थान चुनाव के नतीजे
राजस्थान / कांग्रेस ने भाजपा को रोका, हर बार सत्ता बदलने का 25 साल का ट्रेंड बरकरार सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत दोनों राजस्थान में सीएम पद के दावेदार हैं. ऐसे में उनसे सवाल पूछा गया था कि वे राजनीति में पीढ़ी के फर्क को कैसे मैनेज करते हैं? इस पर पायलट ने कहा, 'मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारे यहां कोई अंतर नहीं है, न उम्र का अंतर और न ही दिमाग का अंतर. यह कांग्रेस की खूबसूरती है कि हम दोनों साथ काम कर सकते हैं. यह भाजपा की चिंता है कि हम साथ मिलकर काम कैसे कर रहे हैं.' राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 200 में से 99 सीटों पर जीत मिली हैं. वहीं 73 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी को विधानसभा चुनावों में मसलन, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका लगा है. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हो जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ को जीत लिया है, वहीं मध्य प्रदेश में...