MP Election News

 मध्य प्रदेश में BSP-SP के बाद चार निर्दलीयों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आंकड़ा पहुंचा बहुमत के पार

    मध्य प्रदेश में BSP-SP के बाद चार निर्दलीयों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आंकड़ा पहुंचा बहुमत के पार

मध्य प्रदेश में BSP-SP के बाद चार निर्दलीयों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आंकड़ा पहुंचा बहुमत के पार
कांग्रेस 114 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई. इसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी 109 सीटों के साथ रही. बहुजन समाज पार्टी को भी दो और समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली हैं. इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया. मायावती ने कहा था कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए वह कांग्रेस को समर्थन दे रही हैं. इसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का एलान कर दियाI


  • शिवराज सिंह ने राज्यपाल आनंदी पटेल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया. शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि सरकार बनाने के लिए उनके पास संख्या नहीं है इसलिए वो अपना दावा पेश नहीं करेंगेI
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सियासी वनवास खत्म, मगर किसका होगा राजतिलक, अब भी बड़ा सवाल
    मध्य प्रदेश विधानसभा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के साथ ही कांग्रेस ने अपना सियासी वनवास खत्म कर लिया है. राज्य में करीब 15 साल तक सत्ता से बाहर रही कांग्रेस लिए यह जश्न का वक्त है क्योंकि बसपा और सपा के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों के परिणाम आने के बाद 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हालांकि, कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बनती तो दिख रही है, जिसके लिए कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है और राजभवन ने अपनी सहमति भी जता दी है. मगर अभी बड़ा सवाल है कि आखिर कांग्रेस मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर किसका राजतिकल करेगी. मध्य प्रदेश की ताज का सरताज कौन होगा यह अब भी बड़ा सवाल है. क्योंकि दावेदार दो बताए जा रहे हैं- कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधियाI



Comments

Popular posts from this blog

Rajasthan Election 2018 Winner List: जानिए राजस्थान चुनाव के नतीजे