Posts

Rajasthan Election 2018 Winner List: जानिए राजस्थान चुनाव के नतीजे

राजस्थान /  कांग्रेस ने भाजपा को रोका, हर बार सत्ता बदलने का 25 साल का ट्रेंड बरकरार        सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत दोनों राजस्थान में सीएम पद के दावेदार हैं. ऐसे में उनसे सवाल  पूछा गया था कि वे राजनीति में पीढ़ी के फर्क को कैसे मैनेज करते हैं? इस पर पायलट ने कहा, 'मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारे यहां कोई अंतर नहीं है, न उम्र का अंतर और न ही दिमाग का अंतर. यह कांग्रेस की खूबसूरती है कि हम दोनों साथ काम कर सकते हैं. यह भाजपा की चिंता है कि हम साथ मिलकर काम कैसे कर रहे हैं.' राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 200 में से 99 सीटों पर जीत मिली हैं. वहीं 73 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी को विधानसभा चुनावों में मसलन, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका लगा है. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हो जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ को जीत लिया है, वहीं मध्य प्रदेश में...

MP Election News

Image
 मध्य प्रदेश में BSP-SP के बाद चार निर्दलीयों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आंकड़ा पहुंचा बहुमत के पार      मध्य प्रदेश में BSP-SP के बाद चार निर्दलीयों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आंकड़ा पहुंचा बहुमत के पार कांग्रेस 114 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई. इसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी 109 सीटों के साथ रही. बहुजन समाज पार्टी को भी दो और समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली हैं. इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया. मायावती ने कहा था कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए वह कांग्रेस को समर्थन दे रही हैं. इसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का एलान कर दियाI शिवराज सिंह ने राज्यपाल आनंदी पटेल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया. शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि सरकार बनाने के लिए उनके पास संख्या नहीं है इसलिए वो अपना दावा पेश नहीं करेंगेI मध्य प्रदेश विधानसभा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के साथ ही कांग्रेस ने अपना सिय...